रामगढ़, अप्रैल 26 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गहराता जा रहा है। जंग की तपिश के बीच रामगढ़ जिले में ट्रांसपोर्टिंग और बिल्डिंग वर्क से जुड़ी कंपनियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। जिसके कारण बार-बार डीजल खत्म होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसका सीधा असर परिवहन, निर्माण कार्य और उससे जुड़े हजारों लोगों की आजीविका पर पड़ रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल कंपनियां इन दिनों विभिन्न प्रकार की पाबंदियां लगाकर डीजल की बिक्री को सीमित करने का दबाव बना रही हैं। यह भी पढ़ें- संकट : कहीं 100 तो कहीं 200 रुपये तक दिया जा रहा पेट्रोल आपूर्ति में कटौती के कारण पंपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.