पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, धीरज। पटना के बाद पूर्णिया में औद्योगिक विकास की दर सबसे अधिक है। पूर्णिया जिला में बियाडा के मरंगा, पूर्णिया सिटी और बनमनखी में करीब 150 यूनिट हैं। बियाडा मरंगा में ही सौ से अधिक यूनिट कार्यरत हैं। जंग की तपिश में यहां के उद्योग धंधे भी झुलसने लगे हैं। औद्योगिक इकाईयों को कॉमर्शियल गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बेकरी उद्योग खासकर बिस्कुट एवं केक समेत अन्य खाद्य उद्योगों में गैस से ही हीटिंग का कार्य होता है, जो पूरी तरह बाधित है। इसी तरह लोहे से संबंधित उद्योगों पर भी गैस की किल्लत का प्रभाव देखने को मिल रहा है। गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण लोहे की कटाई एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्णतः बाधित हो रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई उद्योग बंद होने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। निरंतर गैस संकट के कारण अन...