लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- लखीमपुर शहर में इन दिनों फुटवियर के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। बाजार में जो चप्पल पहले 100 रुपये में आसानी से मिल जाती थी, वही अब 130 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह लेदर के जूते, जो पहले लगभग 1500 रुपये में उपलब्ध थे, अब 1800 रुपये तक बिक रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई को लेकर ग्राहक परेशान हैं और दुकानदार भी अपनी मजबूरी जाहिर कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि फुटवियर के दाम बढ़ाने के पीछे उनकी कोई मनमानी नहीं है, बल्कि उन्हें खुद ही माल महंगा मिल रहा है। उनका कहना है कि जब थोक में ही सामान ऊंचे दामों पर मिल रहा है, तो खुदरा में सस्ता बेचना संभव नहीं है। इस स्थिति ने व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को असमंजस में डाल दिया है। जानकारों के अनुसार, इस महंगाई का मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.