गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से माल भाड़े में भी इजाफा हो गया है। जिसका असर खाद्य तेलों के साथ चीनी, दाल पर भी दिखने लगा है। अरहर दाल में 5 से 7 रुपये तो सरसों तेल में 7 से 9 रुपये की बढ़ोतरी दिख रही है।चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि माल भाड़े में प्रति कुंतल 100 से 120 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। जिससे दलहन और खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जबकि ग्राहकों की तरफ से मांग नहीं है। चार दिन पहले जो दाल 104 से 110 रुपये बिक रहा था, उसकी कीमत 108 से 115 रुपये पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- ईंधन महंगा, रसोई पर असर, चावल-दाल समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़े दाम, आम जनता परेशान सरसों तेल में 7 से 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पाम आयल में प्रति लीटर 8 रुपये की बढ़ोतरी दिख...