चतरा, अप्रैल 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। देश के कई हिस्सों में जारी तनाव और जंग जैसी परिस्थितियों के बीच पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। कई जिलों में पेट्रोल पंपों के बंद होने और ईंधन की कमी से आम लोगों व ट्रांसपोर्टरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि चतरा जिले में फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है और यहां ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।जिले के पेट्रोल पंप संचालक जीतू जैन के अनुसार चतरा में कुल 47 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें से केवल एक पंप पिछले 4-5 महीनों से बंद है। इसके पीछे मुख्य कारण पेट्रोल और डीजल की कम बिक्री बताया गया है, न कि किसी प्रकार की आपूर्ति बाधा। यह भी पढ़ें- अधिकारियों का दावा आज से सामान्य हो जाएगी ईंधन की किल्लत उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उपभोक्ताओ...