कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड विधि महाविद्यालय झुमरीतिलिया कोडरमा में शनिवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर ने आईटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं राजेंद्र मंडल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता राजेंद्र मंडल ने आईटी एक्ट व डीएलएसए द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। कॉलेज के प्रिंसिपल विकास राय के ने भी बच्चों को कई कानूनी पहलुओं के बारे में बताते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। यह भी पढ़ें- सीएन लॉ कॉलेज में नशा मुक्ति पर जागरुकता कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.