अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल, डीजल व सीएनजी महंगी होने से ऑटो व टैक्सी का किराया बढ़ गया है। राइड मुहैया कराने वाली कंपनियों ने भी किराया बढ़ा दिया है। गर्मियों की छुट्टियों में टैक्सी बुक करके या टूर पैकेज लेकर घूमने का प्लान बना रहे परिवारों की जेब पर भी सीधा असर पड़ा है, क्योंकि टूर पैकेज भी महंगे हो गए हैं। गर्मियों के सीजन में बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां हो चुकी हैं। ऐसे में अधिकतर लोग परिवार संग बाहर घूमने का प्लान करते हैं। इस पर बाहर घूमना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। दरअसल ईधन की कीतमों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते टूर-ट्रेवल्स एजेंसियों ने पैकेज की कीमतें भी बढ़ा दी है। ट्रेवल्स एजेंटों के अनुसार पेट्रोल-डीजल महंगा होने से फ्लाइट का किराया बढ़ा है। टैक्सी का भी भाड़ा बढ़ गया है। ऐसे में पैकेज ...