सोनभद्र, मई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश का असर वैवाहिक कार्यक्रमों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3000 से अधिक होने हो गई है। ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वालों का बोझ बढ़ गया है। उन्हें प्रत्येक सिलेंडर के लिए 3000 रुपये देने के साथ ही उतनी ही सिक्योरिटी अलग से जमा करना पड़ रहा है। इससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है। जंग की तपिश के कारण हाल में कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये और पांच लीटर वाले छोटे सिलेंडर की कीमत 261 रुपये बढ़ गई है। कीमत बढ़ने के कारण कामर्शियल सिलेंडर अब तीन हजार रुपये अ धिक में मिल रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी वैवाहिक कार्यक्रमों करने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। वैवाहिक कार्यक्रम करने वाले लोगों को शादी के लिए सिलेंडर लेने के लिए आपूर्ति विभाग में ...