सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। रसोई गैस और कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं की दुश्वारियां अब भी कम होती नहीं दिख रही है। कभी सिलेंडर लेने के लिए ईकेवाईसी कराने के लिए तो कभी पर्ची कटवाने के लिए लोगों को भीड़ लगानी पड़ रही है। बुकिंग से लेकर सिलेंडर लेने तक में लोगों को 25 से 30 दिन लग जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत से कारोबारियों की समस्या अब भी बरकरार है।एलपीजी की किल्लत का असर अब भी बरकरार है। उपभोक्ताओं की सिलेंडर लेने, पर्ची कटवाने और ईकेवाईसी के लिए अब भी गैस एजेंसियों पर भीड़ लग रही है। रविवार को भी यह नजारा गैस एजेंसियों पर देखने को मिला। रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित गैस एजेंसियों पर पर्ची कटवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं रविवार को सिलेंडर की गाड़ी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.