बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। एक माह तक ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच चले युद्ध का असर फर्नीचर उद्योग पर साफ नजर आ रहा है। पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कीमतों में तेजी और सप्लाई में कमी के चलते फर्नीचर से जुड़े लगभग सभी सामान महंगे हो गए हैं। गद्दे, बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल, पर्दे, प्लाई, अलमारी और यहां तक कि घरों में रखे जाने वाले छोटे मंदिरों की कीमतों में भी 20 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों के मुताबिक जो फोम वाला गद्दा पहले करीब 1800 रुपये में मिलता था, वह अब 2600 रुपये तक पहुंच गया है। यानी लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पर्दों की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत उछाल आया है। 400 रुपये का पर्दा अब 550 रुपये में मिल रहा है। फर्नीचर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली प्लाई की कीमत भी 700 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये तक पहुंच गई...