रामगढ़, अप्रैल 26 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि।रामगढ़ जिले में ईंधन आपूर्ति को लेकर स्थिति अब धीरे-धीरे चिंताजनक होती जा रही है। जहां कुछ दिन पहले तक शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य बताई जा रही थी। वहीं अब जिले के कई पेट्रोल पंपों का स्टॉक खत्म होने के कारण वे बंद पड़े हैं। इससे सिर्फ आम उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो रही है। इन पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। बंद पड़े पेट्रोल पंपों के संचालकों का कहना है कि उन्हें पेट्रोलियम कंपनियों से पर्याप्त मात्रा में तेल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण आम लोगों की बढ़ने लगी परेशानी नियमित उठाव के मुकाबले अब उन्हें करीब आधी मात्रा ही दी जा रही है। ऐसे में स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है और पंपों को मजबूरी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.