बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- जंग की तपिश : कैटरिंग चार्ज में 25 फीसदी का इजाफा, ग्राहकों का बजट गड़बड़ाया पहले बुकिंग कराने से आम लोगों को राहत, संचालक वेटिंग मोड में प्रतिस्पर्धा के कारण नहीं बढ़ा पा रहे बुकिंग रेट कोयला के दाम बढ़ने से रसोई का बढ़ा खर्च फोटो : होटल केके 01 : रहुई के पैठना में रिसोर्ट में कोयला के चूल्हे पर भोजन तैयार करते कैटरर। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मध्य-पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर स्थानीय बाजारों के साथ होटल कारोबार में भी दिखने लगा है। 14 अप्रैल से लग्न शुरू हो रहा है। इससे होटल संचालकों को काफी परेशानी होने लगी है। इस जंग की तपिश का असर शादियों पर भी पड़ेगा। कैटरिंग चार्ज में 25 फीसदी तक इजाफा होने से होटल संचालकों का मुनाफा घटा है। पहले से बुकिंग के कारण संचालक अपना भाव भी नहीं बढ़ा पा रहे है...