बागपत, मार्च 17 -- बड़ौत। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की तपिश बागपत के उद्योगों तक महसूस हो रही है। खाड़ी देशों से क्रूड ऑयल की आपूर्ति बाधित होने के कारण प्लास्टिक उद्योग का सबसे अहम कच्चा माल यानी प्लास्टिक दाना की किल्लत बढ़ती जा रही है। नतीजतन अचानक इसके दाम में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले 15 दिनों में प्लास्टिक दाने कीमत में करीब 60 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके उछाल ने छोटे और मध्यम कारोबारियों का गणित बिगाड़ दिया है। जो दाना दो मार्च को 90-95 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, वही 15 मार्च तक 150 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। प्लास्टिक कारोबारियों के मुताबिक कच्चे माल की कीमतों में आई अचानक तेजी ने उद्योग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्लास्टिक दाना मुख्य रूप से क्रूड ऑयल से बनने वाले पेट्रो केमिकल उत्पादों से तैयार होता है। मध्य पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.