वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। आपके सिर के ऊपर जब कोई मिसाइल इंटरसेप्ट होती है या सुबह लैब जाते समय आप आसपास कुछ तबाही का मंजर देखते हैं, तब समझ आता है कि जिंदगी कितनी अनमोल है। इजरायल से छुट्टी पर बनारस आए शोधार्थी धीरज चौहान ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में आपबीती साझा की। धीरज इजरायल की राजधानी स्थित तेल अवीव यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे हैं।बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग से प्राचीन डीएनए पर प्रशिक्षण लेने के साथ ही कई शोध परियोजनाओं में काम कर चुके धीरज चंडीगढ़ के मूल निवासी हैं। आयशर चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद धीरज इजरायल में शोध के लिए पहुंचे हैं। 28 फरवरी से शुरू हुए ईरान-इजरायल संघर्ष के बारे में उन्होंने बताया कि इजरायल में विभिन्न मौकों पर आम लोगों को भी बचने और सहायता का प्रशिक्षण दिया जाता है। इजरायल का एडवांस मिसा...