बरेली, मार्च 27 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। तेल और गैस संकट के बीच इलाज भी महंगा होने जा रहा है। इसमें काम आने वाले डिस्पोजेबल प्लास्टिक के आइटम महंगे हो गए हैं। प्लास्टिक के दाने की कीमतें बढ़ने से यह नौबत आई है। अगर पेट्रोलियम संकट जल्दी दूर नहीं हुआ तो अप्रैल में इनकी कीमतों में उछाल आने का खतरा है। फार्मा कंपनियों ने इस संबंध में डिस्ट्रीब्यूटर्स को मेल पर सूचना भी दे दी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि 40 फीसदी तक लागत बढ़ गई है।जानकारों के अनुसार प्लास्टिक दाने का निर्माण क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस से होता है। इसमें इथिलीन, प्रोपिलीन और स्टाइरीन जैसे रसायनों का उपयोग किया जाता है। इन्हीं से सर्जरी और इलाज में इस्तेमाल होने वाले कैन्यूला, सिरिंज, ड्रिप सेट, ग्लूकोज बोतलें और पाइप जैसे डिस्पोजेबल उत्पाद तैयार होते हैं। हाल ही में अंतरराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.