मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वैश्विक समय में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भी ईवी गाड़ियों से परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी में है। मुजफ्फरपुर को पूर्व से ही पीएम इलेक्ट्रिक बस मिल चुके हैं। लेकिन, चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने से इलेक्ट्रिक बस मुजफ्फरपुर नहीं आ सकी है। हालांकि, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इन 50 बसों के लिए पहले से रूट भी तैयार कर चुकी है। अब चार्जिंग प्वाइंट के लिए इमलीचट्टी सरकारी बस अड्डा परिसर में विद्युत पावर सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके बाद चार्जिंग प्वाइंट के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कराया जाएगा। इधर, शहरी क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पपं पर तेल कंपनियों की ओर से चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किये गये हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, हर 15 मिनट पर मिले...