कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले के दर्जनों होटलों और ढ़ाबों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग बिना रोकटोक के किया जा रहा है। वहीं, कुछ बड़े होटल संचालक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से ग्राहकों को खाना देना बंद कर दिए हैं।ऐसे में स्थानीय लोगों के अलावा बड़े होटल संचालकों के मन में भी यह बात चल रही है कि प्रशासन के आला अधिकारी और संबंधित विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्येां नहीं कर रहा है।एक तरफ रसोई गैस के लिए मारामारी, दूसरी ओर धड़ल्ले से कालाबाजारीएक तरफ लोग रसोई गैस के लिए एजेंसियों में हर दिन घंटों लंबी कतारें झेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में होटल और रेस्टोरेंटों में बेच दिए जा रहे हैं। कोडरमा के कुछ होटल संचालकों ने बताया कि दाम से तीन से चार सौ रुपए अधिक देने पर बाजार में भरा घरेलू गैस सिले...