जंग की तपिश: सोने-चांदी के शोरूमों पर स्टाफ की छंटनी की तलवार
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील ने सराफा कारोबारियों में खलबली मचा दी है। ज्वेलरी व्यापारी, सुनार और छोटे कारोबारी इस अपील से बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। बड़े शोरूमों में स्टाफ पर छंटनी की तलवार लटक गई है। कारोबारियों का कहना है कि बिना ज्वेलरी की बिक्री के एक साल तक कैसे गुजारा होगा। अलीगढ़ सराफा कमेटी के महामंत्री अतुल सराफ ने बताया कि सैकड़ों व्यापारियों ने उनसे संपर्क किया और अपनी गहरी चिंता जताई है।
गहनों की मांग में गिरावट प्रधानमंत्री की अपील से गहनों और ज्वेलरी की मांग में भारी गिरावट आने की आशंका है। अगर एक साल तक सोने की बिक्री प्रभावित रही तो छोटे ज्वेलर्स, सुनार और कारीगरों को अपने कर्मचारियों को वेतन देने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.