वाराणसी, अप्रैल 9 -- शारजाह का विमान अब 20 तक निरस्त बाबतपुर (वाराणसी)। वाराणसी से शारजाह जाने वाले विमान की निरस्तीकरण की अवधि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। फरवरी में ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ही यह विमान कैंसिल है। इससे शारजाह जाने वाले यात्री कनेक्टिंग विमानों का सहारा ले रहे हैं। बता दें कि बाबतपुर एयरपोर्ट से शारजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रोज शाम और रात को रवाना होता है। इसके निरस्त होने से पूर्वांचल से खाड़ी देशों में जाने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...