बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। रसोई गैस के बीच एक ओर आमजन एजेंसियों पर सुबह से लाइन में लग रहे हैं। वहीं शादियों में गैस सिलिंडरों को लेकर तमाम शादी वाले परिवारों की टेंशन बढ़ गई है। कई कैटर्स ने तो कर्मिशियल सिलिंडरों की व्यवस्था न होने के कारण हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में जिन घरों में शादी होनी है, वह परिजन कह रहे हैं कि शादी के तमाम इंतजाम करने के साथ ही अब सिलेंडर की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया है। जिलेभर में व्यवसायिक सिलेंडर का संकट जारी है। बेशक सरकारी मशीनरी सिलेंडर उपलब्ध होने के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। हलवाई, कैटर्स को व्यवसायिक सिलेंडर ब्लैक में खरीदने पड़ रहे हैं। अब दिक्कत छोटे व मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने आ रही है। 15 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहा है। ऐसे परिवारों में शादी में कैटर्स नहीं बल्कि हलवाई ही ख...