जंग की तपिश: शादी में घरेलू गैस पर लगेगी रोक
कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शादी-ब्याह के सीजन से पहले जिले में रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वैवाहिक कार्यक्रमों में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर सख्ती बरती जाएगी। सरकार ने मेहमानों के लिए बनने वाले व्यंजनों में केवल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के उपयोग की व्यवस्था लागू करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसको लेकर विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद कटिहार प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। निर्देश के मुताबिक शादी समारोहों में घरेलू गैस के इस्तेमाल से एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ता है और बैकलॉग की स्थिति बनती है। इसे रोकने के लिए अब कैटरिंग से जुड़े रसोइयों और संचालकों को अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। निबंधन के बाद तेल कंपनियां उन्हें पांच से सात दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.