कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्य-पूर्व में जारी अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब कटिहार के स्थानीय बाजारों पर भी साफ नजर आने लगा है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक के दामों में तेजी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में अनिश्चितता के माहौल के बीच उपभोक्ता अब खर्च को लेकर सतर्क हो गए हैं।शहर के गल्ला कारोबारियों के अनुसार चावल की कीमतों में अचानक उछाल आया है। 25 किलो का पैकेट, जो पहले 1300 रुपये में मिल रहा था, अब 1400 रुपये तक पहुंच गया है। बासमती और उसना चावल समेत कई ब्रांडों के दाम में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी आई है। पाम ऑयल का कंटेनर 1950 रुपये से बढ़कर 2100 रुपये और रिफाइंड तेल 2200 रुपये से बढ़कर 2300 रुपये तक पहुंच गया है।इलेक्...