जंग की तपिश: रसोई गैस के बाद कोयले की कीमतों में उछाल, होटल-लॉज संचालक परेशान
रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और बढ़ती महंगाई का असर अब छोटे कारोबारियों की रसोई तक पहुंचने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कोयले के दामों में आई तेज वृद्धि ने होटल, ढाबा और लॉज संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। कभी सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला कोयला अब महंगा होने के साथ-साथ सीमित मात्रा में मिल रहा है। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार कुछ वर्ष पहले तक बाजार में कोयला 2 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध हो जाता था। वहीं छोटी बोरियों में 30 से 50 रुपये तक कोयला मिल जाता था। वर्तमान में इसकी कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। बड़ी बोरी की कीमत 500 रुपये तक पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण कोयला खुले बाजार में भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.