कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जंक्शन पर मंगलवार को मुंबई और दिल्ली की ओर से आनेवाली ट्रेनों में दर्जनों श्रमिक उतरे। श्रमिकों ने बातचीत के दौरान बताया कि मुंबई के एक फार्म हाउस में काम करता था। परिवार भी साथ में रहता था। मालिक मजदूरी आधी देने लगा। इसके साथ रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई। ब्लैक में एक सिलेंडर का चार हजार से अधिक मांग रहे थे। मजबूरन गांव लौटना पड़ा। उसी ट्रेन से उतरे चतरा के एक श्रमिक ने बताया कि वह एक रेडीमेड कपड़ा फैक्टी में कारीगर था। फैक्ट्री में उत्पादन ठप हो गया तो मजदूरों को छुट्टी दे दी गई। कहा गया कि जब उत्पादन शुरू होगा तो बुलाया जाएगा। ऐसे में बिना कमाई कब तक रुकते, इसलिए परिवार संग लौट आया।तीन सौ में भी नहीं मिल रही एक किलो गैस कोडरमा स्टेशन पर मंगलवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरे आशुतोष य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.