जंग की तपिश: महंगी होगी खेती, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
सोनभद्र, मई 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर धान की खेती की तैयारियों में जुटे किसानों को आशंका है कि इस बार खेती की लागत पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक हो सकती है।जिले के किसान अभी से धान की नर्सरी, खेतों की जुताई और सिंचाई की तैयारियों में जुटने लगे हैं। ऐसे समय में डीजल की बढ़ती कीमतें किसानों के लिए नई परेशानी बनकर सामने आ रही हैं। खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश संसाधन डीजल आधारित हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से घर से लेकर सड़क तक बिगड़ेगा बजट ट्रैक्टर से जुताई, पंपिंग सेट से सिंचाई अन्य कृषि उपकरणों के संचालन में भारी मात्रा में डीजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.