कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में ईरान-अमेरिका तनाव की तपिश अब स्थानीय बाजारों तक महसूस की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय हालात के असर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर पेंट और रंग-रोगन के कारोबार पर पड़ा है। जिले में बीते 15 से 20 दिनों के भीतर पेंट की कीमतों में 8 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महंगाई के कारण पेंट बाजार की चमक फीकी पड़ गई है और खरीदारों की संख्या तेजी से घटी है। पेंट कारोबारियों का कहना है कि पहले त्योहार, शादी-विवाह और नए घरों की सजावट के मौसम में बाजार गुलजार रहता था, लेकिन इस बार ग्राहक कीमत सुनकर कदम पीछे खींच रहे हैं। नकद खरीदारी कम हो गई है, जबकि अब लोग ईएमआई पर पेंट कराने की जानकारी अधिक ले रहे हैं। शहर में कई ब्रांडेड कंपनियों से जुड़े विक्रेता तथा वित्त कंपनियां आसान...