कटिहार, जून 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले में निर्माण सामग्रियों की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी ने मकान निर्माण की लागत को काफी बढ़ा दिया है। बालू, ईंट, सरिया, स्टोन चिप्स और सीमेंट के दाम बढ़ने के साथ-साथ मजदूर और राजमिस्त्री की मजदूरी में भी इजाफा हो गया है। ऐसे में नए मकान निर्माण से लेकर अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर भी इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। यह भी पढ़ें- निर्माण सामग्रियों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, घर बनाना हुआ महंगा बढ़ती निर्माण सामग्रियों की कीमतें कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह के दौरान निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी प्रमुख सामग्रियां महंगी हुई हैं। अयोध्या गंज के निर्माण सामग्री व्यवसायी संजय चिरानिंया बताते ...