अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेठ और कंगाल बराबर, अच्छे दिन की चाल बराबर। महंगाई ने कर दी है घर की मुर्गी दाल बराबर, अगर अब महंगाई के चलते घर की मुर्गी दाल बराबर नहीं रह गई है। जी हां, व्यवसायिक सिलेंडर ही नहीं बाजार में दाल, चावल, चीनी, चिकन तक के दामों में इजाफा हो चुका है। व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में इजाफ होने के चलते रेस्टोरेंट, ढाबा, रेहड़ी-पटरी वाले परेशान है। वहीं अब बाजार में अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी महंगाई का तड़का लगा रहे हैं। पिछले एक माह में कई वस्तुओं के दाम बढ़ चुके हैं। शमशाद मार्केट पर बिरयानी विक्रेता शकील ने बताया कि चावल, मांस दोनों ही महंगे हो चुके हैं। सिलेंडर, कोयला व लकड़ी पहले ही महंगी बिक रही थी, ऐसे में बिरयानी की प्लेट में 10 रूपए का इजाफा किया गया है。

0-बेकरी उद्योग पर महंगाई की मार, सिलें...