कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों तक साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और शिपिंग लागत बढ़ने के कारण टायर-ट्यूब के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर कटिहार जिले के वाहन मालिकों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार, टायर की कीमतों में औसतन 2 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ श्रेणियों में यह वृद्धि 7 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं ट्यूब के दाम में 10 से 12 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। सबसे अधिक असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ा है, जिनके लिए टायर-ट्यूब बदलवाना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। मिरचाईबाड़ी रोड के दुकानदार मो. कलाम ने बताया कि कंपनियों ने पिछले कुछ समय में लगातार दाम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहक जब बढ़ी कीमत सुनते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.