गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व में जंग की तपिश से छोटे खानपान की दुकानों पर पूर्ण बंदी का खतरा मंडराने लगा है। सैकड़ों छोटे फूड स्टॉल और ठेलियां बंद होने की कगार पर हैं। करीब एक माह से बंद फूड स्टाल संचालकों की चिंता है कि जब तक हालात सुधरेंगे पुराने ग्राहक पूरी तरह से टूट चुके होंगे। जंग के पहले सप्ताह से ही फूड स्टाल और ठेली वालों का काम बंद होने लगा था। व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति शुरू होने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन में चाईनीज फूड स्टॉल चलाने वाले बाल किशन का कहना है कि उनकी छोटी सी दुकान है, जो तीन सप्ताह से बंद पड़ी है। दुकान सिर्फ रोज के ग्राहकों पर ही चलती है। ये ग्राहक स्वाद के आधार पर अपना विश्वास बनाते हैं। तीन सप्ताह से गैस न मिलने के कारण काम बंद है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.