कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति में कटौती किए जाने के कारण दो-चार दिनों में पेट्रोल पंपों में तेल की कमी हो सकती है। ऐसे में कोडरमा जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के सामने नयी परेशानी खड़ी हो गई है। गैस की किल्लत के बाद अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी स्टॉक के आधार पर हो रहा है। कोडरमा के पेट्रोल पंप संचालकों को तेल डीपू की ओर से उधार ही देना नहीं बंद किया गया है, बल्कि पैसे देने के बाद भी कब आपूर्ति होगी, यह भी स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है। कुछ पंप संचालकों ने बताया कि एडवांस में पैसे जमा करने के बाद पहले एक दिन बाद तेल की डिलीवरी हो जाती थी, मगर अब पैसे देने के बाद भी पंप संचालकों को तेल देने में चार-पांच दिन का समय लग जा रहा है। कोडरमा जिले में करीब 70 से अधिक विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पंप संचालित है...