कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी और बढ़ती मांग के बीच अब कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जिले में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और केरोसिन की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी गई है। जल्द ही तेल डिपो, एजेंसियों और बिक्री केंद्रों पर औचक जांच अभियान चलाया जाएगा।केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अधिकृत एजेंसियों के अलावा किसी भी अनधिकृत स्थान पर पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री पर नजर रखी जाए और दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्रालय के स्तर से यह भी कहा गया है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के कारण ऊर्जा क्षेत्र में दबाव बढ़ा है, जिसका असर आपूर्ति व...