कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में घरेलू एलपीजी से लेकर कॉमर्शियल सिलेंडरों का संकट बरकरार है। गैस की किल्लत ने शहर के रेस्टोरेंट और बड़े होटलों के संचालकों की कमर तोड़ दी है। ज्यादा समय लेने वाले कई आइटम मेन्यू से ही हटा दिए गए हैं। हालत यह है कि कई जगहों पर अब एलपीजी की जगह कोयले और लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है। छोटे रेस्टोरेंट संचालक, जिनके पास बड़ी या खुली रसोई नहीं है, उनके लिए यह स्थिति और भी भयावह हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो उनके शटर पर ताला लटक जाएगा। झुमरीतिलैया में एक रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायी बताते हैं कि किराए की जगह में किसी तरह व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन गैस न मिलने से भारी परेशानी हो रही है। फिलहाल परिचितों से सिलेंडर मांगकर काम चला रहे हैं। रसोई...