कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेल कंपनियों द्वारा आपूर्ति में की गई कटौती के कारण अधिकांश पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया है। इसका असर अब शादी के लिए होने वाली गाड़ियों की बुकिंग पर दिख रहा है। डीजल की कमी और पंपों पर घंटों लगने वाली लंबी कतारों की वजह से टैक्सी संचालक नई बुकिंग लेने से कतराने लगे हैं। कोडरमा जिले के कुछ संचालकों ने लंबी यात्रा के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से दो रुपये का इजाफा भी कर दिया है। यह भी पढ़ें- पलामू में डीजल की किल्लत और लगन सीजन में टैक्सी किराए में बढ़ोतरी कुछ गाड़ी मालिकों ने बताया कि सीएनजी के लिए परेशानी हो रही है। अधिक पैसे भी लिए जा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल लेने में अधिक समय भी लग रहा है। मिलने की गारंटी ...