मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- जंग की तपिश में ग्रामीण क्षेत्रों में असर दिखाई दे रहा है। ईंधन की जहां ज्यादा जरूर है वहां समय से रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे वहां लोग रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले ठाकुरद्वारा में दो बार हंगामा हो चुका। एक बार हाईवे जाम भी किया जा चुका है। हालांकि इस भीड़ और लाइन को विभागीय अधिकारी सिर्फ कुछ देर के लिए सर्वर डाउन होने को दोषी मान रहे हैं। इस मामले में बड़ी वजह यही है कि शहरी क्षेत्र में तो 25 दिन में बुकिंग हो रही है पर ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग करने का समय 45 दिन तय है इसके चलते वहां बैक लॉग बढ़ जाता है वही भीड़ एजेंसियों पर दिखाई देती है। वहीं यह भी बात सही है कि इंडेन और भारत गैस दोनों का सर्वर भी अक्सर डाउन रहा है। इसका भी सीधा असर पड़ता है और लोगों का हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.