कटिहार, अप्रैल 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्य पूर्व में जारी जंग का असर अब सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ने लगा है। कटिहार जिले में इसका सबसे बड़ा असर रसोई व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। एलपीजी गैस की किल्लत ने चूल्हा-चौका से लेकर होटल और बाजार तक की व्यवस्था को हिला कर रख दिया है।शहर हो या गांव, हर जगह लोग अब मजबूरी में पुराने विकल्पों की ओर लौटते दिख रहे हैं। गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण लोग फिर से कोयला और लकड़ी पर निर्भर हो गए हैं। खासकर ग्रामीण हाट-बाजारों में इसका असर ज्यादा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है, जहां दुकानदार और छोटे होटल संचालक इन संसाधनों का सहारा ले रहे हैं।कमर्शियल गैस की कमी ने होटल व्यवसाय को किया प्रभावितकमर्शियल गैस की कमी ने होटल व्यवसाय को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। होटल संचालक संतोष गुप्ता बताते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.