कटिहार, जून 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्य पूर्व में जंग के कारण पेट्रोल-डीजल और परिवहन लागत में बढ़ोतरी का असर अब वाहन चालकों की जेब पर कई स्तरों पर दिखाई देने लगा है। कटिहार में कार और बाइक की मरम्मत तथा रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ रहा है। स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में भारी वृद्धि के साथ मैकेनिकों की मजदूरी भी बढ़ गई है, जिससे वाहन मालिकों का मासिक बजट प्रभावित होने लगा है। छोटी-मोटी खराबी दूर कराने से लेकर नियमित सर्विसिंग तक के लिए पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है।जिले के वाहन बाजार से जुड़े कारोबारियों के अनुसार कटिहार समेत उत्तर बिहार में उपयोग होने वाले अधिकांश मोटर स्पेयर पार्ट्स दिल्ली और हरियाणा से मंगाए जाते हैं। हाल के दिनों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने से इन पुर्जों ...