कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हजारों किलोमीटर दूर खाड़ी क्षेत्र में चल रहा युद्ध अब कटिहार के घरों की रसोई तक असर दिखाने लगा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। रसोई गैस, खाद्य तेल, वाशिंग पाउडर, बिस्कुट और प्लास्टिक उत्पादों के दाम बढ़ने से आम परिवारों का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। सबसे ज्यादा चिंता गृहिणियों को है, जिन्हें सीमित आय में घर चलाना मुश्किल हो रहा है।शहर के मंगल बाजाऱ, बड़ा बाजार और मिरचाईबाड़ी जैसे प्रमुख बाजारों में दुकानदारों का कहना है कि पिछले दिनों कई जरूरी सामानों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े, महंगाई से लड़खड़ाई रसोई थोक बाजार से महंगा माल आने के कारण खुदरा बाजार भी प्रभावित हुआ है। ...