कटिहार, अप्रैल 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खाड़ी देशों में जारी तनाव और आर्थिक सुस्ती का असर अब कटिहार के गांवों में गहराई से महसूस किया जा रहा है। रोज़गार की तलाश में विदेश गए प्रवासी मजदूरों के सामने आय का संकट खड़ा हो गया है, जिससे वे अपने घर पैसे भेजने में असमर्थ हो रहे हैं। इसका सीधा असर उनके परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बलथी महेशपुर गांव सहित कई इलाकों में यह समस्या अधिक गंभीर है। यहां के बड़ी संख्या में युवा खाड़ी देशों में काम करते हैं और उनकी भेजी रकम से ही परिवारों का भरण-पोषण होता था। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने इस व्यवस्था को पूरी तरह से झकझोर दिया है।प्रवासी जिन कंपनियों में कार्यरत हैं, वहां वेतन में भारी कटौती कर दी गई है। कई मजदूरों को आधी तनख्वाह ...