बरेली, अप्रैल 7 -- मध्यपूर्वी देशों में जारी युद्ध का असर अब प्रदेश की गेहूं खरीद व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। बरेली मंडल के क्रय केंद्रों पर बारदाने (बोरों) की कमी सामने आ रही है, जिससे आने वाले दिनों में किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो स्टोरेज और खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। दरअसल, बरेली मंडल में एक अप्रैल से गेहूं खरीद का अभियान शुरू हो चुका है। मंडल के चार जिलों में कुल 452 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बरेली में 107, बदायूं में 89, पीलीभीत में 110 और शाहजहांपुर में 146 केंद्र शामिल हैं। हालांकि शुरुआत से ही इन केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप बारदाने की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। बारदाने की कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक के कच्चे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.