कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा में विगत एक माह के दौरान तेल और रिफाइल से लेकर काजू, किसमिस तक के भाव बढ़ गए हैं। जिले में रोजमर्रा की चीजों के भाव बढ़ने का असर लोगों के आम जनजीवन पर पड़ रहा है। सबसे अधिक उछाल खाद्य तेलों में देखने को मिल है। सरसों तेल में लगभग 15 से लेकर 17 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। जो पहले 130 रुपये बिक रहा था, अब 145 रुपये हो गया है। रिफाइंड तेल जो 160 में मिल रहा था, अब 165 रुपये का हो गया है।इधर, कॉमर्शियल गैस की किल्लत के कारण समोसा कचौड़ी तक के भाव बढ़ गए हैं। 50 रुपये वाली दाल-भात-सब्जी की थाली अब कुछ जगहों पर 60 रुपये में मिल रही है। कोडरमा में स्पीड पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कोडरमा स्टेशन के सामने से लेकर शहर के कई नामी गिरामी होटल संचालकों ने कोयले के चूल्हे पर खाना पकाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.