कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्य पूर्व में जारी जंग और वैश्विक आपूर्ति संकट की तपिश अब घरेलू बाजार तक पहुंचने लगी है। भीषण गर्मी के बीच जहां एसी, कूलर और फ्रिज की मांग तेजी से बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर इन उत्पादों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। कच्चे माल की कमी, आयातित पुर्जों की महंगाई और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को झटका दिया है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।जानकारों के मुताबिक अप्रैल महीने में एक बार कीमतें बढ़ चुकी हैं और अब एक मई से फिर नई दरें लागू होने की तैयारी है। ऐसे में गर्मी से राहत देने वाले उपकरण खरीदना आम लोगों के लिए और महंगा पड़ सकता है।व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से क्रूड ऑयल और हीलियम गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इन दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.