शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के असर से जिले के एमएसएमई उद्योगों पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। कच्चे माल की कमी, बढ़ती कीमतें और उत्पादन में गिरावट ने उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय उद्योग संचालकों का कहना है कि हालात जल्द नहीं सुधरे तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उद्यमियों के अनुसार कच्चे माल की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जिससे उत्पादन घटाना पड़ा है। पहले जो फैक्ट्रियां 24 घंटे चलती थीं, अब वे 12 घंटे से घटकर 8 घंटे तक सीमित हो गई हैं। जिले में 300 से अधिक फैक्ट्रियां इस संकट से प्रभावित बताई जा रही हैं।अग्रवाल ने कहा कि लागत बढ़ने से उत्पाद महंगे हो रहे हैं, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है। मांग में गिरावट और उत्पादन कम होने से रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.