जंग की तपिश:: तिलहर में सिलेंडर लेने और केवाईसी को लग रही कतार
शाहजहांपुर, मार्च 29 -- तिलहर। घरेलू गैस लेने के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता कम होने से घरेलू गैस ब्लैक होने की भी चर्चाएं बाजार में है। गैस की किल्लत को लेकर नगर में स्थित तीनों गैस एजेंसियों पर सुबह से ही गैस लेने एवं केवाईसी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं जिससे लंबी लाइन लग रही है। कई उपभोक्ताओं के अनुसार गैस बुक भी नहीं हो पा रही है जिस कारण उन्हें समय पूरा होने के उपरांत भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उधर, बाजार में चर्चा है कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण घरेलू रसोई गैस लोग ब्लैक करने में भी लगे हैं जिस कारण भी गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए आलम यह है कि दिन निकलते ही उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंचकर कतार में लग जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.