जंग की तपिश::महंगे विमानन ईंधन से उड़ानों में हो रही कटौती
नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच महंगे होते हवाई एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और अंतरराष्ट्रीय रूट प्रभावित होने उड़ानों पर सीधा असर पड़ रहा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या लगातार कम हो रही है। अकेले दिल्ली एयरपोर्ट से प्रतिदिन संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या आठ से 10 फीसदी तक कम हो गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली एयरपोर्ट से फरवरी में औसतन करीब 1300 से 1400 घरेलू उड़ानों का परिचालन हो रहा था, जिनकी संख्या मई में घटकर करीब 1200 से 1300 के बीच हो गई है। औसतन दिल्ली एयरपोर्ट से 80-150 घरेलू उड़ानों का परिचालन कम हुआ है। सबसे ज्यादा असर छोटे शहरों और देर रात की उड़ानों, कम यात्री वाले मार्गों और कनेक्टिंग फ्लाइट के नेटवर्क पर पड़ा है। विमानन कंपनियों ने हवाई किराया भी बढ़ाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.