बरेली, मार्च 31 -- पेट्रोकेमिकल आधारित कच्चे माल की कमी ने फोम उद्योग को गहरे संकट में डाल दिया है। खाड़ी देशों से रॉ-मैटेरियल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण फोम और उससे बने गद्दों की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। इसका असर बरेली जिले के करीब 300 कारोबारियों पर पड़ रहा है। जानकारों के मुताबिक फोम निर्माण में पॉलियुरेथेन (पीयू) फोम और अन्य पेट्रोकेमिकल डेरिवेटिव की आवश्यकता होती है। खासतौर पर टीडीआई जैसे पेट्रोलियम उत्पाद, जो मुख्य रूप से खाड़ी देशों से आयात होते हैं। मध्य-पूर्व में जारी जंग के चलते इनकी आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। स्थिति यह है कि फोम बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादन घटाकर महज 20 प्रतिशत कर दिया है। कई इकाइयां आधे से भी कम श्रमिकों के साथ काम कर रही हैं, जबकि कुछ ने कारीगरों...