नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव वाले माहौल में गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार क्रैश हो गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगाते हुए 1,236.11 अंक यानी 1.48 प्रतिशत टूटकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 365 अंक यानी 1.41 प्रतिशत लुढ़ककर 25,454.35 अंक पर आ गया। इस तेज गिरावट से निवेशकों की 7.55 लाख करोड़ रुपये रकम का सफाया हो गया। वहीं, बीएसई का कुल मार्केट कैपिटल घटकर लगभग 464 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस हाहाकार के बड़े कारण के बारे में जान लेते हैं।क्या हैं कारण -अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बाजार में भूचाल आ गया। सीएनएन की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि ईरान परमाणु वार्ताओं में अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.