नई दिल्ली, मार्च 19 -- Stock market crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को बड़ी सुनामी आ गई। इस सुनामी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में हाहाकार मच गया और निवेशकों के एक दिन में करीब 13 लाख करोड़ रुपये डूब गए।गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी का हाल? तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक यानी 3.26 प्रतिशत का गोता लगाकर 74,207.24 अंक पर बंद हुआ। जून, 2024 के बाद सेंसेक्स में एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबार के दौरान, यह 2,753.18 अंक टूटकर 73,950.95 अंक पर आ गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 775.65 अंक यानी 3.26 प्रतिशत टूटकर 23,002.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई से करीब 12 हजार अंक टूट चुका है। बीते एक दिसंबर 2025 को सेंसेक्स 86159 अंक पर था, जो इसका ऑल टाइम हाई है। कहने का मतलब है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.