जंग की आंच सीवान तक, बाहर कमाने गए मजदूरों में बढ़ी चिंता
सीवान, मार्च 25 -- सीवान। ईरान-इसराइल तनाव की आंच अब सीवान तक महसूस होने लगी है। इंधन और रसोई गैस की किल्लत की आशंका के बीच बाहर कमाने गए मजदूरों में बेचैनी बढ़ गई है। सीवान जंक्शन पर दिल्ली रूट से लौटे यात्रियों ने साफ कहा कि अगर गैस संकट और महंगाई ऐसे ही बढ़ी, तो आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में परदेसी कामगारों की घर वापसी शुरू हो सकती है। ईरान-इसराइल के बीच जारी तनाव का असर अब धीरे-धीरे देश के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ सीवान तक भी महसूस किया जाने लगा है। वाहनों के इंधन से लेकर रसोई गैस तक की किल्लत की आशंका के बीच इसका असर घर से दूर रहकर रोजी-रोटी कमाने गए मजदूरों पर भी पड़ने की बात सामने आने लगी है। मंगलवार को इस मुद्दे पर हिन्दुस्तान टीम ने सीवान जंक्शन पर दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों के बीच पड़ताल की। यात्रियों से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.