भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। शहर के चौरी रोड स्थित खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार को संयुक्त वामपंथी मोर्चा द्वारा जंग-ए-आजादी के नायक का बलिदान दिवस मनाया गया। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लोगों ने लिया। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, जातिवाद, छूआछूत ने देश को कमजोर किया। चंद्रशेखर आजाद ने सशक्त भारत का सपना देखा था। जिसे पूरा करने का काम अब तक की सरकारों ने नहीं किया। देश में गरीबी बढ़ती जा रही है। नाम मात्र के लोगों के पास अकूत धन, सम्पदा और भू उपलब्ध है। उसे सभी में बराबर बांटना समय की मांग है। इस मौके पर इंद्रदेव पाल, भूलाल पाल, रामजीत यादव, ज्ञान प्रकाश प्रजापति आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...